Latest

जलकल विभाग द्वारा नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अनियमितता और भ़ष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद एवं नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील दिवस के अवसर पर सदर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रभारी अधिकारी तहसील दिवस जिलाधिकारी संजय खत्री को जलकल विभाग नगर निगम प़़यागराज द्वारा नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स को वापस कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। और अनियमितता और भ़ष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की । जिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह , अशोक सिंह आनंद घिल्डियाल चंद्र प्रकाश गंगा , डी के साहू , अखिलेश श्रीवास्तव ‌, अमित सोनकर आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button