किन्नर अखाडा प्रमुख ने किया प्रयाग से प्रस्थान, बड़ी संख्या में बिदाई देने लोग

प्रयागराज। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महाराज ने सोमवार को प्रयाग से उज्जैन के लिये प्रस्थान किया।

वह बमरौली के सिविल एयरपोर्ट से फ्लाइट से इंदौरा गये। उन्होने प्रयावासियो को आशिर्वाद दिया कि सभी की उन्नति हो और तीर्थराज प्रयाग कल्याण करें। कहा कि पांच माह के प्रयाग प्रवास के दौरान यहा के लोगो ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है उसको किन्नर अखाडा कभी भुला नही सकता है।
उन्होने कहा कि उनका प्रयाग से और प्रयागवासियो से हमेशा प्यार और स्नेह बना रहेगा। सिविल एयरपोर्ट पर आचार्य महामण्डलेश्वर को विदाई देने वालो में किन्नर आखाडे की महामण्डलेश्वर डा योगेश्वरी जी, प्रयागराज पीठाधीश्वर टीना जी, मेजा विधायक श्रीमती नीलम करवरिया, शिक्षक नेता डा शैलेश कुमार पाण्डेय, डा हरिप्रकाश यादव, सुनील कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार, नील, कोमल , दीपा, प्रवीन कुमार पाण्डेय, सतपुत्र अनुराग शुक्ला,आलोक कुमार पाण्डेय, अनूप कुमार, अनंत कुमार पाण्डेय डंपी सहित अन्य लोग थे।




