हज़ारों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जुड़कर प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एम्स स्थापना संकल्प अभियान को जनपद न्यायालय प्रयागराज में अपार समर्थन प्राप्त हुआ हज़ारों अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जुड़कर प्रयागराज में एम्स की स्थापना की मांग प्रदेश और केंद्र सरकार से की आज जनपद न्यायालय के अध्यक्ष राधारमण मिश्र एवं मंत्री प्रमोद सिंह नीरज ने भी इस आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान को अपना समर्थन दिया ज्ञात हो कि प्रयागराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एम्स स्थापना की मांग की जा रही है इसी क्रम में भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार द्विवेदी जनपद न्यायालय पहुंचे और वहां अधिवक्ताओं से हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया और 3 घंटे चले हस्ताक्षर अभियान में लगभग 1000 अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर इस संकल्प को पूर्ण होने तक अभियान से जुड़े रहने का संकल्प लिया । अधिवक्ता संघ ने आज प्रधानमंत्री , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रयागराज में एम्स की मांग को दोहराया और इस मुहिम का समर्थन किया । आज विजय कुमार द्विवेदी ने बताया की इस अभियान से तहसील बार के अधिवक्ताओं को जोड़ने के लिए सभी तहसीलदार के अध्यक्षों को पत्र लिखा गया है और उनसे इस अभियान में जुड़ने का अनुरोध किया गया है इसी क्रम में आज बार काउंसिल उत्तर प्रदेश पहुंच कर एक प्रतिनिधिमंडल मिला और अभियान की सफलता हेतु अपना सहयोग प्रदान करने की मांग की प्रयागराज के सांसद और कौशांबी और प्रतापगढ़ के सांसद से अनुरोध किया गया कि संसद के सत्र में सदन में प्रयागराज में एम्स की मांग को उठाया जाए पूर्व में प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर से अनुरोध किया गया था प्रयागराज में एम्स की स्थापना कराई जाए जिससे प्रयागराज सहित लगभग दो से तीन करोड़ की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके मध्य प्रदेश सहित बुंदेलखंड एवं पूर्वांचल के दर्जनों जिलों को इसका लाभ मिलेगा। आज सर्वश्री राधारमण मिश्र प्रमोद सिंह नीरज केशव चंद्र द्विवेदी पूर्व मंत्री राकेश दुबे रेवती रमण त्रिपाठी विजय कुमार द्विवेदी दीपक मिश्रा आलोक दुबे निकेत शुक्ला कृष्णा यादव संदीप द्विवेदी प्रवीण मिश्र रजत मिश्रा विराज रावत शिवम मिश्रा सौरभ पांडे अनुराग उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग इस अभियान में शामिल रहे।




