इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने मनाया सांध्य दैनिक अनुराग दर्शन समाचार पत्र का स्थापना दिवस

सच्चाई को उजागर करना ही पत्रकार का धर्म- वीरेंद्र पाठक
अनुराग दर्शन समाचार पत्र ने धर्म नगरी को सदैव जीवंत रखा- संदीप तिवारी अध्यक्ष
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज सिविल लाइंस इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभागार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्य अनुराग शुक्ला द्वारा संपादित अनुराग दर्शन सांध्य समाचार पत्र का हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया व क्लब के सदस्य विवेक पांडे का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी क्लब के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार मालवीय क्लब के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार क्लब के सचिव अजीत सिंह क्लब के पूर्व सचिव रितेश सिंह क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव क्लब के व्यवस्थापक कुलदीप शुक्ला सहित दर्जनों पत्रकारों ने अनुराग दर्शन का स्थापना दिवस मनाते हुए क्लब दूसरे साथी विवेक पांडे का जन्मदिन मनाया गया केक काटकर सभी को एक दूसरे को खिलाकर आशीर्वाद व बधाई दिया गया। इसी के साथ क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने कहा प्रदेश का यह पहला क्लब है जो अपने सभी सदस्यों का ख्याल रखता है । और उनके दुख मुसीबत पर संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहता है । इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा अनुराग दर्शन को छपते हुए 1 वर्ष बीत गए । पता ना चला हमारा शुक्ला जी से निवेदन है वह निरंतर प्रयास करते रहे ।अनुराग दर्शन बहुत ही जल्द एक मुकाम हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को एकजुटता होने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज कुमार शिव कुमार मौर्य सुशांत शुक्ला फोटोग्राफर नितेश सोनी अभिनव केसरवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनय मिश्रा ने किया।



