Latest
फायरिंग करने वाले ठेकेदार को ढूंढ रही पुलिस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नेवादा अशोक नगर की भाजपा पार्षद राधा देवी के पति भाजपा नेता पवन कुमार पासी पर फायरिंग करने वाले ठेकेदार असलम और उसके रिश्तेदार असल की तलाश में सिविल लाइंस पुलिस ने बेलीगांव में दबिश दी। आरोपित तो नहीं मिले लेकिन पुलिस उनके एक रिश्तेदार को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। मामले में दो दिनों में गिरफ्तारी न होने से भाजपा नेताओं ने आक्रोश जताया था। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपितों की तलाश चल रही है। पुलिस मुख्यालय के बगल पार्षद पति पवन को बुलाकर हमलावरों ने मारपीट कर हंगामा किया था। भाजपा नेता का आरोप है कि ठेकेदार निगम की ओर से निर्माण करा रहा है। सही निर्माण न करने की वजह से विवाद हुआ। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।




