आद्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य की जयन्ती पूरी श्रद्धा से मनाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री रामानुज सम्प्रदाय के संस्थापक श्रीमद आद्य जगद्गुरु भाष्यकार रामानुजाचार्य भगवान की जयन्ती स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , मटियारा , अलोपी बाग में जगद्गुरुरामानुजाचार्य स्वामी घनस्यामाचार्य जी की अध्यक्षता में वर्चुअल संगोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। जयंती की महत्वपूर्ण संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज ने कहा कि भाष्यकार रामानुजाचार्य जी ने विशिष्टाद्वैत सिद्धान्त का प्रतिपादन कर भक्त और भगवान का अन्योन्याश्रित सम्बन्ध स्थापित किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में जगद्गुरु घनश्याचार्य ने कहा कि भगवान रामानुज स्वामी ने शरणागति एवम प्रपत्ति का सुगम मार्ग भक्तों को प्रदान किया । जिसका सबसे अधिक अनुकरण भक्तों द्वारा किया गया। जयंती समारोह को स्वामी पुरषोतमाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य स्वामी हयग्रीवाचार्य स्वामी लाल बाबा ,स्वामी चक्र नारायणाचार्य , स्वामी शाकाहारी बाबा , फूल चन्द्र दुबे , राकेश मिश्र , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , शाण्डिल्य जितेन्द्र त्रिपाठी , स्याम सूरत पांडेय ,सतीश मिश्र , बजरंग बली गिरी , डॉ बी के सिंह आदि ने सम्बोधित किया। समारोह का संचालन फूल चन्द्र दुबे ने किया।




