Latest
जेएसपीएस और एएएचसीए को मिली जीत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जेएसपीएस ने एएचसी को 23 रन और एएएचसीए ने एचआरएस को 6 विकेट से हराकर शाहिद खान एडवोकेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गये पहले मैच में जेएसपीएस ने 20 ओवर में 129 रन (अभिजीत सिंह 37, निखिल वर्मा 5/14) बनाकर एएचसी को 14.4 ओवर में 106 रन (नोमान 32, जुनैद 24, अभिषेक श्रीवास्तव तीन, अहमद फैजान व यश टंडन दो-दो विकेट) पर समेट दिया।
दूसरे मैच में एचआरएस की टीम 15 ओवर में 82 रन (हिमांशु 21, अजय पांडेय चार, मुकेश सिंह तीन, राजन मौर्य दो विकेट) पर सिमटी। जवाब में एएएचसीए ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन (निलेश 33, सैफ अहमद दो विकेट) बना लिये।


