Latest

महिला जागरण मंच की महिलाओं ने 5 सूत्री मांग रखी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग में विगत कई वर्षों से महिला जागरण मंच महिलाओं के जीवन यापन मे सहायक निम्न मुद्दो को लेकर बार-बार आन्दोलन किया।

धरना स्थल पर सैकड़ों महिलाएं ईकट्ठा होकर प्रदर्शन किया

लेकिन आज तक शासन का ध्यान इन मुद्दो पे नहीं गया। जिसके लिए
24-08-2021 को अनिश्चित कालीन धरने पे बैठे। तब प्रशासन ने वार्ता के जरिए 15 दिन का समय मांगा की हम शासन वार्ता करायेगें । अगर को जवाब नही आयेगा तब सूचना देके आय पुनः आन्दोलन करिए। जिसका जवाब आज तक नही आया तब 26-09-2021 से अनिश्चित का कालीन धरने पे बैठे हैं। अतः माननीय जी से निवेदन है कि डेली गेस भेज कर मेरी समस्या को सुनी जाये। धरना पर अपनी मुख्य मांगों को रखते हुए महिला को रोजगार में स्थान दिया जाए। और विधवा महिलाओं को पेंशन दिया जाए। इसके साथ ही महिलाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाए जिससे उन का भरण पोषण हो सके । अपनी मांगों के साथ आशा महिलाओं और रसोईया बनाने वाली की महिलाओं को वेतन भत्ता बढ़ाया जाए । वहीं महिलाओं को आरक्षण बिल का भी लाभ दिया जाए । धरना में मुख्य रूप से कुसुम गुप्ता आशा देवी रचना विजयलक्ष्मी अनीता देवी रितु कुशवाहा फातिमा बेगम इत्यादि प्रमुख रूप से सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी । शासन द्वारा आश्वासन नहीं मिलता है तो कल पुनः धरना स्थल पर एकत्रित होकर आवाज बुलंद करने को बाध्य हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button