पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज में परिवर्तित हो गया- प्रमोद तिवारी

पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज में परिवर्तित हो गया- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे समर्थक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की सारी पार्टियां प्रचार प्रसार में तेजी से जुट गई हैंl और जगह-जगह रैलियां प्रारंभ की जा रही हैंl इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ किया गया जिसकी शुरुआत बनारस से की गईl वाराणसी से शुरू होकर यह प्रतिज्ञा यात्रा रायबरेली में समाप्त होगी l जिसमें चंदौली सोनभद्र मिर्जापुर प्रयागराज प्रतापगढ़ अमेठी जिले शामिल होंगे l जिस यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी,अजय राय, पूर्व सांसद राजेश, पूर्व विधायक नदीम जावेद कर रहे हैं l बताते चले कि उक्त रथ यात्रा आज विधानसभा कोरांव, लेडियारी, बहरैचा खीरी जोरवट पौंसला होते हुए विधानसभा बारा के लिए रवाना हुए। प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने हेतु विधानसभा कोरांव के संभावित प्रत्याशियों ने अपना जी जान लगा दी l राजाराम विद्यार्थी, रजनीश कुमार, दिनेश चौधरी आदि द्वारा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम लेकर प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया गयाl प्रतिज्ञा यात्रा के मुख्य नेतृत्वकर्ता प्रमोद तिवारी ने कहा की आज पूरा का पूरा उत्तर प्रदेश जंगलराज में परिवर्तित हो गया है l देश का किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है l आने वाले समय में प्रदेश में एकबार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं l क्योंकि इस बार किसान, युवा,बेरोजगार तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहा है l कांग्रेस के प्रतिज्ञा यात्रा में बहुत ही ज्यादा मात्रा में लोग सम्मिलित हो रहे हैं l कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष यमुनापार मोहम्मद इस्लाम द्वारा खीरी बाजार में सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन से जोरदार स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था कराई गईl तत्पश्चात प्रतिज्ञा यात्रा विधानसभा बारा की तरफ बढ़ीl उक्त मौके पर मुख्य रुप से अरुण तिवारी,आशाराम मिश्रा,अकरम खान,सुधाकर तिवारी,दिवाकर मिश्र,समशेर अली,तालीम अंसारी,बबलू शुक्ला साहआलम,समसेरशाह, के अलावा सैकड़ों की संख्या कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे l



