रविवार को राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने का फैसला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार ने यह तय किया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए। रविवार को राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने का फैसला लिया । जिसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज व्यापारी रमेश केसरवानी ने जिलाधिकारी प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया । राखी और मिठाई के दुकानदारों को लॉकडाउन को देखते हुए सोशल डिस्टेंस, मार्क्स, आरोग्य सेतु एप, सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए। एक एक कस्टमर को अपने प्रतिष्ठानों प्ले कर बिक्री करें, राखी, और मिठाई के व्यापारियों में खुशी जाहिर हुई। खुशी जाहिर करने वालों में संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव बंटी भैया, रामजी केसरवानी, सुशांत केसरवानी, अनूप वर्मा, आनंद जी टंडन पप्पन भैया, निखिल पांडे, मनीष गुप्ता, राजेश केसरवानी, बृजेश चौरसिया, अभिषेक केशरवानी, मोहम्मद आसिफ, चंदन सिंह, मोहम्मद आजम, सैफ अहमद, हरेंद्र सिंह लाली सरदार खुशी जाहिर किया।




