Latest

सूबेदार गंज से कैंडल मार्च निकाल कर रेल कर्मचरियो ने विरोध जताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ए आई आर एफ के आवाहन पर एन सी आर एम यू के निर्देशन में अयोजित साप्ताहिक जसंपर्क अभियान के तहत आज एन सी आर एम यू की हेड क्वार्टर साखा नंबर 1 एवं 02 ने रेलवे कॉलोनी, सूबेदार गंज से कैंडल मार्च निकाल कर कर्मचारियों को निजीकरण एवं निगमीकरण से रेल कर्मचरियों एवं आम जनमानस को होने वाले नुकसानों से अवगत कराया जिसे लेकर कर्मचारियों में अक्रोश है। सरकारी कर्मचारियों के लिए अभी तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई जबकि राजनेता एक बार चुनाव जीत गए और पेंशन के हकदार आजीवन बन जाते है। इस आसमांता को जल्द से जल्द समाप्त कर पूरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। प्रतिदिन रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे को प्राइवेट हाथों में सौंपने का काम किया जा रहा है जिससे रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश एवं असुरक्षा के भावना लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए ए आई आर एफ और एन सी आर एम यू लगातार संघर्ष कर रहा है और मांगे पूरी ना होने पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
उपरोक्त बाइक रैली का नेतृत्व मनोज कुमार साख़ा सचिव ब्रांच 1/एन सी आर एम यू ने किया मुख्य अतिथि एस के बर्मा, केंद्रीय उपाध्यश/ए आई आर एफ एवं एस पी यादव/कार्यकारी मंडल अध्यक्ष/एन सी आर एम यू, राम सिंह, केंद्रीय कोषाध्क्ष, ने भाग लिया साखा के अन्य पदाधिकरियों में मुख्य रूप से अरूण तिवारी, राज कुमार, अभय कुमार सिंह, समर सिंह,अरविंद सिंह, वी के आवस्थी, अरविंद यादव, परीक्षित पांडे, ओ पी बर्मा, रमाशंकर रावत, महेंद्र यादव, सनी यादव, नोखे लाल,सुधीर चौधरी,शिव मूरत पाल, प्रमोद शर्मा, पिंटू राम, महेष लव कुश प्रशाद, एल एन गुप्ता,शिव प्रशाद, अमित कुमार,विनय यादव,विजय यादव, सुधाकर त्रिपाठी आदि एवं सैकड़ों कर्मचारियों ने कैंडल मार्च रैली को सफल बनाया ।

Related Articles

Back to top button