फिल्म “गंगागांलि” का प्रसारण आज संतवाणी चैनल पर

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l शहर के वरिष्ठ पत्रकार, उद्घोषक एवं फिल्म निर्माता निर्देशक वीरेंद्र मिश्र द्वारा निर्देशित फिल्म “गंगांजलि” में प्रसिद्ध विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के जीवन पर आधारित एवं उनके लिखें गीत “गंगा ओ गंगा तू कितनी निर्मल” पर शहर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता के गायन एवं अभिनय से रची बसी इस फिल्म का प्रसारण 19 जून को सायंकाल 8:30 बजे से संतवाणी चैनल पर प्रसारित होगा l इस फिल्म में पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के जीवन के विभिन्न पहलुओं के अलावा शहर की प्रसिद्ध नृत्यांगना उर्मिला शर्मा का मोहिनी नृत्य, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रंजन की कमेंट्री तथा विश्व प्रसिद्ध ड्रम वादक शिवमणि जी का ड्रम वादन एवं प्रसिद्ध कवियित्री डॉ सुमन दुबे का पार्श्व स्वर भी शामिल है l




