Latest

किन्नर अखाड़ा का पहला आश्रम बना वृन्दावन में

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । किन्नर अखाडा का विस्तार जारी है। अखाडा का पहला आश्रम श्रीधाम वृन्दावन मे बन गया है जिसका नाम शिव मंदिर किन्नर अखाडा सोमनाथ आश्रम पायलट बाबा श्रीधाम वृन्दावन रखा गया है।

यह आश्रम जूना अखाडा के महामंडलेश्वर स्वामी सोमनाथ जी महराज पायलट बाबा ने दिया, शिव मंदिर किन्नर अखाड़ा सोमनाथ आश्रम पायलट बाबा नाम रखा गया

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि यह आश्रम जूना अखाडा के महामंडलेश्वर स्वामी सोमनाथ जी महराज पायलट बाबा ने दिया है । जिसमे विशेष सहयोग महामंडलेश्वर कोकेआइवा, महामंडलेश्वर श्रद्धा माता और महामंडलेश्वर चेतना माता का था। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाडा सनातन धर्म को देश और विदेश मे मजबूत करने मे लगा हुआ है जिससे कि अधिक से अधिक लोग इससे जुडे। आचार्य महामण्डलेश्वर ने बताया कि किन्नर अखाड़ा मे अभी तक अलग – अलग प्रदेशों मे करीब 200 महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, पीठाधीश्वर और महंत है। यह लोग अपने क्षेत्र मे सनातन धर्म को मजबूत करते हुए कोविड-19 से प्रभावित लोगों की आर्थिक रूप से और खाधान्न से मदद कर रहे है। पहले उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा को मजबूत करने और आगे बढाने मे जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाडा परिषद के महामंत्री स्वामी हरिगिरि महराज का विशेष रूप से सहयोग है जिनके संरक्षण और सानिध्य में किन्नर अखाड़ा का विस्तार मजबूती के साथ हो रहा है।

Related Articles

Back to top button