नरेन्द्र गिरी महराज निर्भीक एवं हँशमुख तथा मिलनसार, लोकप्रिय संत थे, वह आत्म हत्या नहीं कर सकते

उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय जाँच हो -योगेश यादव
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी जी महराज की मृत्यु पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने शोसल मिडिया के माध्यम से गहरा दुख जताया है। महंत की संदिग्ध हालत में मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने उनकी मृत्यु की उच्च स्तरीय जाँच कराने की मांग की है। महंत जी की मृत्यु का समाचार पाते ही सपा की आपात बैठक में पार्टी जनों ने कहा कि एक निर्भीक, हँशमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के चलते वह हर धर्म, वर्ग केलोंगो के बीच लोकप्रिय एवं आदर नीय थे। वह आत्म हत्या जैसा कायरता पूर्ण निर्णय नहीं ले सकते थे। सपा ने उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप सेसपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव,डॉ मान सिंह यादव,पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, पंधारी यादव, राम मिलन यादव, दान बहादुर मधुर, विजमा यादव, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र पटेल, धर्म राज पटेल,इन्द्र नाथ मिश्रा, संदीप पटेल, कमला यादव,आदि हैं।


