खलनायक से बने नायक अयाज खान, बलमुआ नदिया पार के नायक की भूमिका में

(अनुराग शुक्ला ) लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। दोस्तों अयाज खान भोजपुरी फिल्मों में बतौर खलनायक भूमिका में स्थापित हो चुके हैं । इनके अभिनय की क्षमता लोगों लोगों के दिलों में जगह बना ली है लगभग 200 फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अयाज खान, भोजपुरी फिल्म बलमुआ नदिया पार के नायक की भूमिका में नजर आएंगे इनके ऑपोजिट काजल पांडे होंगी इस फिल्म में इनके साथ दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल वह अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर होंगी। इसके पहले उन्होंने बतौर नायक भोजपुरी फिल्म सिपाही के अलावा दो और फिल्मों में काम किया इस समय बलमुआ नदिया के पार की शूटिंग जोरों से चल रही है और इसे जल्द ही कंप्लीट कर ली जाएगी।
फिल्म बलमुआ नदिया पार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है सामाजिक है और राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वस्थ मनोरंजन फिल्म बनाई जा रही है वही इस फिल्म के निर्माता धर्मेंद्र तिवारी एवं नौशाद अली राहत जी हैं। फिल्म का निर्देशन का जिम्मा संदीप मिश्रा नेताजी संभाले हुए हैं । फिल्म के डी.ओ.पी. अमिताभ चंद्रा और एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका में रवि तिवारी जी हैं। कथा और गीत नौशाद खान एवं संगीतकार नौशाद अली राहत जी ने दिया है व पटकथा संवाद राजा ठाकुर लिखे हैं। इस फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर हाशिम खान एवं पीआर ओ अरविंद मौर्या है।




