साइना नेहवाल सपरिवार गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा पूजन, संगम स्नान, प्रयाग दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया


*आदि शक्ति मां बगलामुखी की तीन दिवसीय पूजन अर्चन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया*
*शांतिपुरम आचार्य विनोद जी के आवास पर 3 दिन निवास करने के बाद आज एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया*
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व की नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी, ओलंपिक पदक विजेता, देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली,पूरे विश्व में भारत का परचम लहराने वाली देश की बेटी साइना नेहवाल सपरिवार, परम पूजनीय आचार्य विनोद कुमार ओझा, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा पूजन, संगम स्नान, प्रयाग दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया ।आचार्य जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आदि शक्ति मां बगलामुखी की तीन दिवसीय पूजन अर्चन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।तीर्थों के राजा प्रयागराज, गंगा जमुना सरस्वती के इस धरा पर शांतिपुरम आचार्य विनोद जी के स्थित आवास पर स्थापित परम कल्याणकारी , अत्याधिक तेजस्वी ,ओजस्वी अलौकिक मां बगलामुखी के मंदिर के कल्याणकारी दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया और वहीं पर 3 दिन निवास करने के बाद दोपहर 2:00 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया। केवल कुछ चुनिंदा लोगों से साइना मुलाकात की और इसे अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम बताया.l मिलने वालों में रजनीश पासी राजू पासी, किरण पासी, अरविंद ओझा, राजकुमार भारतीय आदि थे.l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने साइना नेहवाल को अंगवस्त्रम पहनाकर, समस्त प्रयाग वासियों की तरफ से भारत की इस महान खिलाड़ी का स्वागत और अभिनंदन किया ।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष महिला श्वेता मित्तल ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट की।



