Latest

जनकल्याण हेतु यमुना तट पर पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनहित त्रिवेणी आरती समिति द्वारा जनकल्याण व करोना विनाश के लिए सावन के पावन माह में प्रत्येक सोमवार व प्रदोष को पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक बोट क्लब यमुना किनारे काली माई घाट पर समय सांय काल 4बजे से संपन्न होगा यह जानकारी पंडित अंकुश शर्मा मोनू ने दी और बताया की कोई भी भक्त महारुद्राभिषेक में शामिल हो सकता हैं इसकी जानकारी संस्था के सदस्यों को पहले से देना अनिवार्य रहेगा कोवीड 19 के नियम को ध्यान में रखते हुए उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा इस दौरान संस्था के हेमंत पांडेय, प्रण विजय सिंह ,शांतनु शर्मा, शुभ पांडेय, शिवम मिश्रा, अनंत पांडेय डम्पी,देव भारद्वाज,शुभम शुक्ला, गौतम शर्मा, तुलसी दास, शुभम वैध , अवधेश शर्मा,उदित पांडेय , सुधीर ,आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button