Latest

निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के सम्बंध में जिलाधिकारी ने की बैठक

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, सेक्टर आफिसर एवं नोडल अधिकारियों की तय की गयी जिम्मेदारी

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत पांच अगस्त को किये जाने वाले निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तैयारियों के सम्बंध में सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। योजना के तहत आच्छादित लाभार्थिंयों को पाँच किग्रा प्रति व्यक्ति खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, सेक्टर आफिसर एवं नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं जिला खाद्य वितरण अधिकारी को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का उठान समय से करके उचित दर की दुकानों को आवंटन के अनुरूप खाद्यान्न पाँच अगस्त से पूर्व उपलब्ध करा दिया जाय। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर कम से कम सौ लाभार्थियों को लिखित रूप में आमंत्रित करेंगे तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये बैग में खाद्यान्न लाभार्थिंयों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा वितरित किया जायेगा। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधिगणों को आमंत्रित किया जाय। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की भी सहायता ली जाय। जिन उचित दर दुकानों पर पर्याप्त स्थान नहीं है, वहां आस-पास की खाली जगह पर टेंट आदि लगाने की व्यवस्था की जाय। वहां पीने के पानी की व्यवस्था रहे। खाद्यान्न वितरण वाले स्थानों पर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन कराते हुए प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुनने के लिए टीबी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से सम्बंधित खाद्यान्न का उठान वाले वाहनों को सामान्य प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाय। उन्होंने सभी उचित दर दुकानों एवं आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

Related Articles

Back to top button