6 अदद देशी नाजायज बम के साथ एक आरोपी को चौकी प्रभारी मेजा रोड ने भेजा जेल
(अभिषेक मिश्रा ) मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में तेजतर्रार चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी ने शातिर अपराधी को देशी नाजायज बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। मंगलवार को मुखबिरी की सटीक सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी एनटीपीसी रेलवे लाइन पुलिया के पास से शातिर अपराधी संदीप उर्फ छोटू भारतीया पुत्र स्व बलराम भारतीया निवासी उसकी थाना मेजा को छः देशी नाजायज बम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।बतादें की पिछले कई दिनों से लगातार मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी एक्शन में दिख रहे है।क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब गांजा जैसे कारोबार को प्रतिबंधित करने के बाद अब वांछित अपराधियों पर लगाम लगाई जा रही है।पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों को पैर पसारने की जगह नहीं मिल रही।अपराधियों के ऊपर कार्रवाई में तेजी देखने को मिल रही ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी की कार्रवाई ना हो हर रोज एक से बढ़कर एक गुड वर्क सामने आ रहा है।पुलिस टीम की सक्रियता का असर क्षेत्रवासियों को देखने को मिला आम जनमानस में चर्चाएं जोरों पर है।वर्तमान चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी के आगे अपराधी माफियाओं की चाल नहीं चल पा रही है।अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करते हुए उन पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल कर रहे हैं। मामले में मेजारोड चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी संदीप उर्फ छोटू भारतीया का आपराधिक पवित्र का व्यक्ति है। आरोपी कई मामलों में जेल जा चुका है।




