तरुण वर्ग की टीम के ऋषभ,आदित्य,व निहाल ने प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा लालगंज अझारा, प्रतापगढ़ में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव (संस्कृति बोध प्रश्न मंच)में भी रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के छात्रों की तरुण वर्ग की टीम के ऋषभ पांडे, आदित्य झा एवं निहाल कुमार ने प्रश्न मंच में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर अपना दबदबा कायम रखा l इसी प्रकार बाल वर्ग के प्रश्न मंच की टीम के मृत्युंजय शुक्ला, कार्तिकेय मिश्रा एवं प्रशांत यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं किशोर वर्ग के प्रश्न मंच की टीम के प्रवीण शर्मा, देवांश मिश्रा एवं अनुराग यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया । उक्त छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रार्थना सभा में समस्त विजयी छात्रों एवं मार्गदर्शन करने वाले अध्यापक गणों दिनेश कुमार शुक्ला, संतोष कुमार तिवारी एवं जितेंद्र कुमार तिवारी को माल्यार्पण करके उनका सम्मान किया l छात्रों को अपना प्रोत्साहित एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी छात्र आगे क्षेत्रीय प्रतियोगिता हेतु अपनी तैयारी में पूरी लगन के साथ जुटे रहें और इसी तरह स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन करते रहें l छात्रों की सफलता पर अपना आशीर्वाद प्रदान करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा, जटा शंकर तिवारी ,शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे, आनंद कुमार ,अशोक कुमार मौर्य, सत्य प्रकाश पांडे ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद ,शशि कपूर गुप्ता, दीपक दयाल ,प्रभात कुमार शर्मा, सचिन सिंह परिहार, विद्यासागर गुप्ता, वंशराज यादव, विभु श्रीवास्तव, शिवजी राय, पायल जायसवाल, ऋचा गोस्वामी, विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं शामिल रहे l



