Latest

सरकारें और पुलिस प्रशासन मदरसों पर प्रतिबन्ध क्यों नहीं लगाती- शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती

 

जीतेन्द्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी से सनातन धर्म के अनुयायियों में तीब्र उबाल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) जीतेन्द्र नारायण सिंह त्यागी की गिरफ्तारी से समस्त सनातन धर्म के अनुयायियों में तीब्र उबाल आ गया है | सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि सरकारें और पुलिस प्रशासन सनातन धर्मावलम्बियों के धैर्य की परीक्षा लेने का दु:साहस करने की भूल न करें, इसी में इनकी भलाई है, अन्यथा सनातनियों के कोपभाजन के ज्वालामुखी का क्या भयंकर परिणाम हो सकता है, एक बार इसकी कल्पना कर लें | शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि उस समय ये सरकारें और प्रशासन अपने नपुंसकता का परिचय क्यों दे रहीं थीं ? जब एक इस्लामिक जेहादी हैदराबाद से हिन्दुओं को १५ मिनट में काट डालने की धमकी दे रहा था | ये सरकारें और पुलिस प्रशासन मदरसों पर प्रतिबन्ध क्यों नहीं लगाती ? जहाँ खुलेआम इस्लामिक आतंकवादी तैयार किये जा रहे हैं | शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार हर नागरिक को देश का संविधान देता है | इस्लामिक जेहादी विचारधारा से पूरा विश्व त्रस्त है | जीतेन्द्र नारायण सिंह त्यागी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, इसलिए सरकार और पुलिस प्रशासन ससम्मान उन्हें अविलम्ब रिहाकर सनातन धर्मावलम्बियों से क्षमा माँगें |

Related Articles

Back to top button