कुंभ में पांच हजार प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं को लाने का लक्ष्य

इलाहाबाद। तीर्थ राज प्रयाग में जनवरी 2019 में आयोजित होने जा रहे कुम्भ में पांच हजार प्रवासी भारतीय एवं विदेशी श्रद्धालुओं के आने की योजना पर केन्द्र और राज्य सरकार तैयारी में जुट गए हैं. सरकार कुम्भ मेले के जरिए प्रवासी भारतीयों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परम्परा से रुबरु भी कराएगी.
देश में पधार चुके प्रवासी भारतीयों को कुम्भ मेले तक लाने की बड़ी जिम्मेदारी रेलवे को सौंपी गई है. इसको लेकर रेलवे महकमा भी अपनी तैयारियों में जुट गया है. जनवरी 2019 में वाराणसी में आयोजित होने जा रहे प्रवासीय भारतीय सम्मेलन में आने वाले पांच हजार प्रवासी भारतीयों को केन्द्र व राज्य सरकार ने कुम्भ आने का न्यौता दिया है.
<
प्रवासी भारतीयों को प्रयाग लाने के लिए 60 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
प्रवासी भारतीयों को कुम्भ मेला क्षेत्र प्रयाग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे सौंपी गई है. प्रवासी तीयों को कुम्भ मेले का दर्शन और साक्षात्कार कराने के लिए रेलवे 60 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इस बात की जानकारी नार्थ सेन्ट्रल रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने दी है.
चलाई जाएंगी 1000 कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें



