Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश
ई-कॉमर्स कंपनियों के विरोध में इलाहाबाद व्यापारिक संघ ने निकाली रैली, 28 सितंबर भारत बंद का किया एलान

इलाहाबाद। फेडरेशन ऑफ ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स इलाहाबाद हार्डवेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मानसरोवर चौराहे से जीरो रोड बादशाही मंडी महाजनी टोला खोवा मंडी घंटाघर, जानसेनगंज, शाहगंज इलेक्ट्रानिक मार्किट में 28 सितंबर के भारत व्यापार बंद के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा और रिटेल में विदेशी निवेश से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें अवगत कराया वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील और ई-कॉमर्स कंपनियों से वर्तमान में व्यापार में क्या प्रभाव पड़ा है और आने वाले समय में वह किस तरह छोटे व्यापारी को प्रभावित करेंगे इसके विषय में अवगत कराया गया।

व्यापारियों से अनुरोध किया गया विगत 70 वर्षों से वह राजनीतिक पार्टियों के दबाव में डर से बंद करते रहे किंतु *28 सितंबर 2018* को अपने व्यापार को बचाने के लिए अपनी स्वेच्छा से बंद करें।
व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि अपने व्यापार और बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए साथ ही भविष्य में दुकान सदैव के लिए ना बंद हो जाए इसलिए एक दिन की बंदी आज वर्तमान में बहुत आवश्यक है।
जनसंपर्क में महेंद्र गोयल, विभु अगरवाल, किशन केसरवानी, अरुणेश जयसवाल, अनुपम अगरवाल, आशुतोष गोयल, शशांक जैन, असित कपूर, संदीप केसरवानी, अजय गुप्ता, नीरज गोयल, शिव विशाल गुप्ता, शिव श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, संदीप कुशवाहा आदि तमाम व्यापारी रहे।


