इलाहाबाद समाचार

दो युवकों की हत्या कर लाश भी फूंकी प्रयागराज में सनसनी

प्रयागराज । झूंसी थाना क्षेत्र में रात में किशोर रवि व बासू की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने दोनों के शरीर पर पेट्रोल डालकर लाश भी जला दी। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वर्चस्व को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

मल्लाही टोला निवासी रवि (16) पुत्र अशोक और बासू (17) पुत्र गुलाब निषाद मछली मारने का काम करते थे। दोनों दोस्त भी थे। कहा जा रहा है कि रात करीब नौ बजे दोनों खाना खाने के बाद मुहल्ले में टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ते ही गोली और बम चलने लगा।ताबड़तोड़ फाय¨रग से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घर से बाहर निकले तो रवि और बासू खून से लथपथ पड़े थे। लोग कुछ समझ पाते तब तक हत्यारोपितों ने दोनों के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह देख कुछ लोग अपने मकान के भीतर चले गए। आग की चपटें उठते ही वारदात अंजाम देने वाले भाग निकले।

सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत कई सीओ व थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। उधर, मृतकों के घर में मातम छा गया। इससे पहले दारागंज में भी दो युवक की हत्या का लाश फूंक दी गई थी, जिसका पर्दाफाश आज तक पुलिस नहीं कर सकी है।

इनका कहना

नितिन तिवारी ( एसएसपी )का कहना है कि हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन दो गुटों में वर्चस्व की अदावत चल रही थी। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button