रेलकर्मियों को DA का भुगतान सितंबर में एरियर के लिए संघर्ष जारी रहेगा- शिव गोपाल मिश्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रेलकर्मियों सहित भारत सरकार के अन्य सरकारी कर्मचारी व राज्यो के राज्यकर्मचारियो व शिक्षको का माह जनवरी 2020 से फ्रीज DA सितंबर माह में मिलेगा जेसीएम के सचिव व नरमू के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा के हवाले से यह जानकारी रेलवे स्टेशन पर मीटिंग में रेलकर्मियों को देते हुये नरमू सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि 26 जून को नेशनल काउंसिल जेसीएम की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जेसीएम द्वारा 28 मांगो का मांगपत्र भारत सरकार को सौपा गया सरकार की तरफ से कैविनेट सचिव ने बैठक में अध्यक्षता की एवम इन मांगों पर मंत्रिपरिषद के समक्ष ले जाने की बात कही बैठक के मिन्ट्स में सरकार ने सहमति दी है कि यूनियन की मुख्य मांग DA का भुगतान पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए माह सितम्बर में जुलाई 21 की क़िस्त के साथ ही रुकी हुई शेष तीनो किस्तो को भी जारी करने का संकेत दिया है हमारी मांग है कि सरकार माह जनवरी 2020 से एरियर का भुगतान करें परन्तु अभी इस मुद्दे सरकार का रुख स्पस्ट नही है उन्होंने कहा कि हम एरियर के लिये लड़ाई जारी रखेंगे इस अवसर पर केशरी, धर्मेंद्र, कौशल, राजीव, अशरफ, सुनील, अमित रस्तोगी, तेजराम, अजय अनिल प्रवीन वसीम महेश सलीम रामौतार रामनिवास धर्मेंद्र रमेश चंदा रामहरि सुनील तिवारी जितेंद पिंटू कुमार गुलफाम शिवकुमार अमित तुषार राजू त्रिवेदी संतोष आदि उपस्थित रहे।




