प्रयाग पुत्र अमिताभ बच्चन का 78 ,वां जन्मदिवस मनाया

( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सदी के महानायक प्रयाग पुत्र अमिताभ बच्चन जी के 78 वे जन्मदिवस पर प्रयागराज सेवा समिति ने दो सत्रों में आयोजन किया।
प्रथम सत्र में विश्व प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनुपम पांडेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों ने ,78 दीप जलाए ।


उसके पूर्व आचार्य ,सूरज पांडे, पुजारी दीपक मिश्रा, पुजारी अंकित द्विवेदी ,पुजारी गोपाल जी पुजारी ,विकास मिश्रा के नेतृत्व में हनुमान जी का पूजन अर्चन अनुष्ठान कर उनके लंबे दीर्घायु अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
हम सब संस्था के सदस्य गण अमिताभ जी से आग्रह करेंगे की, वह संगम विश्व धरोहर महा अभियान को जन जन तक पहुंचाने में साथ दें।
कार्यक्रम के संयोजक, सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने महानायक अमिताभ बच्चन को भारत रत्न मिले इसकी मांग की, और अमिताभ जी की प्रिय कविता मधुशाला के प्रमुख मुक्तक का पाठ किया ।
उक्त कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडेय दुकान राकेश श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी ,रवि राज पांडे प्रभु राज, सुनीता अवस्थी कल्पना शर्मा ,पूनम तिवारी दुर्गेश नंदिनी पांडे, आदि दोनों सत्र में उपस्थित रहे।



