Latest

जिलाधिकारी ने फूलपुर सीएचसी व आॅक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय का कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को देखा और वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर चिकित्सकों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वैक्सीन लगवाने आये लोगों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी से वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों का ध्यान रखा जाय। वह धूप में न खड़े हों, इसके लिए केंद्र पर जरूरी व्यवस्था की जाय। वैक्सीनेशन सेंटर पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहे। जिलाधिकारी ने सुरक्षा मानक के तहत रखे गये यंत्रों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक्सरे मशीन खराब पाई गई जिसे अविलंब ठीक कराने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने आॅक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 300 एलपीएम क्षमता का एक आॅक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो गया है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर बने पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मैन पाॅवर बढ़ाकर कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा।निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button