चाइनीज मंझे ने ले ली युवक की जान, नये यमुना पुल पर हुआ हादसा, नहीं जाग रहे जिम्मेदार

( आनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। चाइनीज मंझे ने बुधवार की रात एक युवक की जान ले ली हादसा कीडगंज थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल पर हुआ। मामले में कीडगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सिविल लाइंस निवासी तीरथ नाथ बुधवार रात अपनी पत्नी के साथ घूरपुर से घर लौट रहा था। नये यमुना पुल पर वह मंझे की चपेट में आ गया जिससे उसे गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गये। देर रात पुलिस को जानकारी हुई तो वह युवक के घर पहुंची और मामले में विधिक कार्यवाही की। युवक की मौत से उसके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि चाइनीज मंझे से आए दिन घटनाएं होती हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिम्मेदार मौन साधे हैं। हाल ही में मंझे से नगर निगम के एक कर्मचारी का गला कट गया था। किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई।




