Latest

29 माह में भी पूरी नहीं हो सकी एई भर्ती की प्रक्रिया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियंता (एई 2019) भर्ती की प्रक्रिया 29 माह बीतने के बाद भी पूरी नहीं हुई। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के कौशल सिंह और अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री, आयोग सचिव एवं कार्मिक सचिव को ई-मेल के माध्यम से सहायक अभियंता के चयनितों को नियुक्ति देने की मांग की है।

26 मार्च को अंतिम रिजल्ट आने के बाद भी आयोग ने अभी तक इसकी फाइलिंग तैयार कर कार्मिक विभाग को नहीं भेजा है। इस कारण सहायक अभियंता के चयनित अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।
विदित हो कि 31 दिसंबर 2019 को विज्ञापन आया था। कुल 648 पदों के सापेक्ष 13 दिसंबर 2020 को परीक्षा कराई गई थी। 5 फरवरी को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, 22 फरवरी से 5 मार्च तक इंटरव्यू चला था। 26 मार्च को अंतिम रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें 648 पदों के सापेक्ष 580 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए थे। 68 योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन न मिलने से अवसाद से गुजर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button