सोनू हत्याकांड के चार आरोपी को कौंधियारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जातिगत टिप्पणी व व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर युवक की लाठी डंडे से की गई थी पिटाई, इलाज के दौरान हुआ था मौत
डीआईजी/ एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर कौंधियारा थाना प्रभारी ने 24 घंटे के अंदर नामज़द चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
( विनय मिश्रा )
कौंधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौंधियारा पुलिस ने सोनू हत्याकांड के चार आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जुगुल का पूरा (कठोली कचनवा) गाँव मे व्हाट्सएप पर जातिगत टिप्पणी करने पर विवाद हो गया। मृतक सोनू यादव के भाई संदीप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में प्रदेश के समस्त ठाकुरों के लिए एक जाति सूचक शब्द भरे वीडियो स्टेटस व सोशल मीडिया पर डाला था।बतादें जातिसूचक वीडियो को लेकर सोनू यादव को शिशुपाल सिंह व प्रीतम सिंह द्वारा लाठी-डंडों से पिटाई की गई। मारपीट के दौरान सोनू यादव के सर में लाठी-डंडे लगे। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने सोनू यादव को नजदीकी सीएचसी भेजा, जहां हालत खराब देख डॉक्टरों ने शहर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोनू यादव की मौत हो गई। सोनू यादव का शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी बारा अवधेश कुमार शुक्ला व कौंधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया था। इसी मामलें में गुरुवार को कौंधियारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने हमराही सिपाहियों के साथ ताबड़तोड़ दबिश देकर सोनू यादव हत्याकांड में वांछित आरोपी प्रियम सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, प्रीतम सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह, शिशुपाल सिंह पुत्र रघुराज सिंह, श्याम सिंह उर्फ भुअर सिंह पुत्र भगौती सिंह निवासी जुगुल का पूरा( कठोली कचनवा )थाना कौंधियारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।मामले में थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दावा किया था।उक्त प्रभारी ने 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



