Latest

महिला की गला रेत कर हत्या, अवैध संबंधों में घटना होने का संदेह

प्रयागराज 29 जुलाई। यमुना पार के खीरी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। अवैध संबंधों के चलते घटना होने का संदेह है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तहकीकात कर रही है।
लाल तारा गांव निवासी रमेश चौहान चेन्नई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी कुसुम (30) अपनी सास और बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार की रात वह खाना खाकर हो गई। रात में किसी समय गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी जमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मृतका की सास द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र से पता चला है कि मृतका का चल चलन ठीक नहीं था। उसके अवैध संबंध थे। अनुमान है कि इसी के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button