चार दिन बाद भी हत्याकांड का खुलाशा नहीं कर पाई सोरांव पुलिस
( आशीष मिश्रा/अनुराग शुक्ला )सोरांव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोरांव थाना क्षेत्र के मनी का पूरा गांव में दंपत्ति हत्याकाण्ड के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या का खुलाशा नहीं कर पाई है।
गत 27 जुलाई की रात बदमाशों ने दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर सुला दी थी मौत की नींद
जिसे लेकर परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जहां एक तरफ पुलिस हत्यारों तक पहुंचने हेतु जद्दोजहद कर रही है वहीं परिजन भी हत्यारों की जल्द ही गिरफ्तारी की गुहार प्रशासन से लगा रहे है। पुलिस ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलाशा कर हत्यारों को जेल की हवा खिलायी जायेगी।
बता दें कि सोरांव थाना क्षेत्र के मनी का पूरा गांव में गत 27 जुलाई को रात में अपने घर के बारामदे में सो रहे दंपत्ति देवनारायण पटेल व पत्नी रंजना पटेल की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया था। जांच में जुटी पुलिस हत्या की प्रमुख वजह प्रेम-प्रपंच व रंजिश मानकर अपनी जांच और तेज कर दिया है। वहीं हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों के न पकड़े जाने को लेकर परिजन समेत ग्रामीण पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्चचिह्न लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या काण्ड के बारे में कोई जानकारी देना तो दूर बात करने तक को तैयार नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई हरगोविंद समेत अन्य रिश्तेदारों से इस बाबत पूछताछ जारी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी पुलिस हत्याकाण्ड का खुलाशा करने में जुटी है।



