Latest

पीपल गांव व्यापार मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन

(विनय मिश्रा)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पीपल गांव व्यापार मंडल का पुनर्गठन कार्यक्रम प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंजीत कुशवाहा को अध्यक्ष, रजत गुप्ता को महामंत्री तथा सुनील कुमार साहू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
भानु प्रकाश श्रीवास्तव, विकास वर्मा तथा बालमुकुंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्र प्रकाश प्रजापति, मुकेश पाल, मंदीप साहू को उपाध्यक्ष, वसीम अहमद, सुनील पाल तथा अश्वनी पाल को वरिष्ठ मंत्री, विनोद साहू, दिलीप प्रजापति, राजीव पाल को मंत्री, राजकुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, शिवशंकर सिंह, राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सोनू साहू, मनोज पटेल और कृष्णा केसरवानी आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। सांसद केसरी देवी पटेल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button