सपा ने तीन प्रत्याशी बदले, प्रतापपुर में श्रीमती राधा देवी कोराव में मुकेश कोल व कौड़िहर से मो. मुजफ्फर होंगे उम्मीदवार
विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों की बैठक में बनी रणनीति
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी ने ब्लाक प्रमुख के दो प्रत्याशियों क्रमशः प्रतापपुर एवं कोराव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद यहां प्रत्याशी बदल दिए हैं l पुराने दोनों प्रत्याशी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे जिन्हें विगत सोमवार को जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने 6 वर्षों के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया l मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में काफी देर तक नए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलता रहा l तदुपरांत प्रताप पुर में श्रीमती राधा देवी यादव, कोराव में श्री मुकेश कोल को प्रत्याशी बनाया गया है l सपा ने कौड़िहर ब्लाक के उम्मीदवार श्री फारूक की जगह अब मो मुजफ्फर को उम्मीदवार बनाया है l करछना से श्रीमती सरोज द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। श्री यादव ने कहा है कि भाजपा जिस तरह से शासन, सत्ता का इस्तेमाल कर धन, बल और छल के सहारे जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल की है वह किसी से छुपा नहीं है l भाजपा के इस कारनामें का जबाव क्षेत्र पंचायत सदस्य गण ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा उम्मीदवारों को जीता कर देंगे l उन्होने दावा किया है कि 15 से अधिक विकास खण्डों में सपा की सरकार बनेगी l बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, डॉ मानसिंह यादव, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, दूध नाथ पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, शकील अहमद, बंगाली विश्वकर्मा, योगेश पाल, बच्चा नेता, अमर सिंह, ओम् प्रकाश कुशवाहा, नाटे चौधरी, अनीता श्रीवास्तव, आदिल हमजा, रवींद्र याद, उरूज अहमद आदि मौजूद रहे l



