प्रदोष के दिन यमुना तट पर पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सावन मास में प्रदोष के दिन यमुना तट पे हो रहे पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक पूरे वैदिक अनुष्ठान के साथ बोट क्लब काली माई घाट पर संपन्न हुआ।
जन कल्याण के लिए यमुना तट पर गूंजा हर हर महादेव
जिसमे बड़ी संख्या में महिला और बच्चे पुरुष शामिल हुए श्रद्धालुओ ने हर्षोल्लास के साथ भागीदारी ली । समिति के पंडित अंकुश शर्मा के आचार्यत्व में अनुष्ठान संपन्न हुआ।उन्होंने बताया की प्रत्येक श्रद्धालु ने 11 पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया देश में खुशहाली आए और कोरोना के तीसरी लहर से सबकी रक्षा हो इसके लिए विशेष अनुष्ठान किया है। इससे पूर्व सभी श्रद्धालुओ ने पार्थिव शिवलिंग का अपने हाथो से निर्माण कर पूरे विधिविधान से भगवान शिव का पूजा अर्चना कर महारुद्राभिषेक किया । और भगवान से देश में सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की। यमुना तट पर हो रहे रुद्राभिषेक में शामिल होने वालो में हेमंत पांडेय, प्रण विजय सिंह, शांतनु शर्मा,शिवम मिश्रा,शुभम वैध,गौतम शर्मा, गोलू, सुधीर केसरवानी ,कार्तिक मिश्रा , तुलसी दास ,शुभ पांडेय देव भारद्वाज ,आदि भक्त महारुद्राभिषेक के दौरान मुख्यरूप से शामिल रहे ।




