Latest

Tranfer : बारह उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने सोमवार को 12 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। उनके मीडिया सेल कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में रहे उप निरीक्षक ओम नारायण गौतम को थाना कौंधियारा, रमेश कुमार मिश्रा को महिला सहायता प्रकोष्ठ, रवि शंकर राय को चौकी नखास कोहना थाना शाहगंज, योगेंद्र कुमार सिंह को चौकी चमनगंज थाना झूसी, राम कुमार पाण्डेय को जन शिकायत प्रकोष्ठ, बब्बन सिंह को थाना कैंट, रामविलास यादव को चौकी नारायणी आश्रम थाना शिवकुटी, हरिश्चंद्र शर्मा को चौकी सिरसा थाना मेजा, बलिराम प्रसाद को थाना फाफामऊ, राजकमल यादव को अपराध शाखा से चौकी अरैल थाना नैनी, गौरव कुमार को थाना खुल्दाबाद से चौकी रामगढ़ थाना कोरांव और रमेश कुमार को महिला सहायता प्रकोष्ठ से आईजीआरएस सेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button