Latest

गणित का डर दूर करने में पिता ने की मदद: कामना पाठक

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हप्पू की उलटन पलटन नाटक की अभिनेत्री कामना पाठक ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय गणित दिवस पर सिर्फ गणित के बारे में सोचकर बुरे सपने आते थे। भारत में हर साल 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
वह कहती है, मैं आज भी गणित के विषय से बहुत डरती हूं। पूरी दुनिया में केवल मेरे पिता ही मुझे गणित पढ़ा सकते थे। मैंने 10वीं तक जो भी स्कोर किया वह सिर्फ मेरे पिता की वजह से किया था।
अभिनेत्री ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें गणित की अवधारणा को समझने में मदद की।
वह मुझे घर पर कभी नहीं पढ़ाते नहीं थे। वह हमें खेल के मैदान में ले जाते थे जहां वह जमीन पर पड़ी रेत पर चित्र बनाकर गणित पढ़ाते थे। मैंने स्कूल में गणित के बारे में कुछ भी नहीं सीखा था, मैंने जो कुछ भी सीखा है वह अपने पिता से सीखा है। उनका पढ़ाया हुआ सब कुछ आज भी मेरे दिमाग में ताजा है और मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि मैं उस विषय में कभी असफल नहीं हुई।
हप्पू की उलटन पलटन एंड टीवी चैनल के सबसे मशहूर शो में से एक है। इस शो में दरोगा हप्पू सिंह की पत्नी राजेश भाभी का किरदार सभी दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुका हैं। इस शो में राजेश भाभी का रोल कामना पाठक निभा रही हैं।
आपको बता दें कि शो में नौ बच्चों की मां का रोल निभाने वाली कामना पाठक की अभी तक शादी नहीं हुई है। वो अपने करियर को लेकर बहुत फॉक्स रहती हैं। कामना करियर में सफलता हासिल करने के लिए सकारात्मक रवैया अपनाती हैं।
कामना ने एक्टिंग में करियर बनाने की शुरुआत थियेटर से की थी। उन्होंने थियेटर के दौरान चाणक्य, आखिरी शमा, मोटेराम का सत्याग्रह, काबूलीवाला और द बीस्ट इन ब्यूटी आदि में काम किया है। 2017 में उन्होंने ‘सबसे बड़ा कलाकार में काम किया है। आपको बता दें कि उन्होंने इंग्लिश मूवी से फिल्मों में कदम रखा था। मैंगो ड्रीम्स फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म रही है।

Related Articles

Back to top button