Latest

गोशाला निर्माण में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

मंडलायुक्त ने कहा, समय सीमा में पूरा कराएं निर्माण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वृहद गो संरक्षण और कान्हा गोशाला के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यह बात गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कही। गांधी सभागार में हुई बैठक में उन्होंने गोशाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं फतेहपुर में निर्माण कार्य की प्रगति खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
कमिश्नर ने कहा कि वित्तीय 2020-21 में बनने वाले वृहद गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण कार्य के लिए जमीन की उपलब्धता और टेंडर की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य समय सीमा में कराए। इस दौरान बताया कि सोरांव तहसील उमरिया बादल गांव में 400 पशुओं के लिए वृहद गो संरक्षण केंद्र निर्माण का 1.20 करोड़ का टेंडर हो चुका है। अगले हफ्ते इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
प्रयागराज जनपद में इससे पहले मांडा के देवरी और कोरांव के लतीपुर में वृहद गो संरक्षण केंद्र बन चुका है। वहां पर क्रमशरू 385 और 250 मवेशी रखे गए हैं। उनके खाने के लिए प्रति मवेशी 30 रुपये प्रधान को धनराशि भी दी जा रही है। कमिश्नर ने गो संरक्षण केन्द्रों में रखे गए मवेशियों के चारा, पानी की समुचित इंतजाम करने को कहा। कहा कि पशुओं की टैगिंग और टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि छुट्टा घूमने मवेशियों को गो संरक्षण केंद्रों में पहुंचाएं।

Related Articles

Back to top button