हत्या का आरोपी आलाकत्ल सामान समेत किया गया गिरफ्तार
( विनय मिश्रा ) खीरी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र ग्राम डीही के ओमप्रकाश भुर्तिया की हुई नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए खीरी पुलिस ने आज बुधवार को हत्या में शामिल एक आपराधी को लालतारा पुलिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।उनके निशानदेही पर घटना में शामिल एक अदत बॉस का डंडा बरामद कर लिया गया। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु बाबत निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ0 भीम कुमार गौतम के निर्देश पर थानाध्यक्ष खीरी राजेश कुमार मौर्या थाना खीरी पर पंजीकृत मुकदमा129/21धारा 302के मामले के आरोपी कौशलेश कुमार पाल पुत्र भोला नाथ पाल निवासी नार पोस्ट पथरा मेजा प्रयागराज को आज मुखबीर की सूचना के बाद थाना क्षेत्र लालतारा से पकड़ने में सफलता मिली है।थानाध्यक्ष के अनुसार मामला पत्रकार से जुड़े होने की वजह से तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का मौके का निरीक्षण कर घटना का खुलासा करने हेतु दिए गये आदेश के बाद मै हमारी पुलिस टीम लगातार प्रयास के बाद आरोपी को आलाक़त्ल सामानो के साथ पकड़ लिया गया।



