कोरोना वरियर्स को मिला सम्मान

इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप कोरोना वारियर” सम्मान से सम्मानित कर उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार )। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ईस्ट,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा संयुक्त रूप से एयरपोर्ट प्रयागराज पर कोरोना महामारी कार्यकाल में अपने जान की परवाह ना करते हुए । पूरे जज्बे के साथ समाज की सेवा करने के लिए, सुरक्षा अधिकारी, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं अन्य सभी कर्मचारियों को,” कोरोना वारियर” सम्मान से सम्मानित करके ,उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
कोरोना की लहर अभी खत्म नहीं हुई अतः सभी के सुरक्षा के दृष्टिगत फेस शिल्ड, मास्क, सैनिटाइजर एयरपोर्ट डायरेक्टर आंचल प्रकाश , पी आर ओ कार्तिक श्याम जी को सुपुर्द किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव ज्योति श्रीवास्तव प्रतिमा श्रीवास्तव एवं लालू मित्तल ने बुके देकर एयरपोर्ट डायरेक्टर का सम्मान किया। इनरव्हील क्लब की कोषाध्यक्ष और पूर्व प्रेसिडेंट रत्ना जयसवाल ने इंस्पेक्टर रश्मि को सर्टिफिकेट प्रदान किया। क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्वेता मित्तल ने सिक्योरिटी इंचार्ज जाफरी जी को उनके विशिष्ट कार्यों को देखते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। लालू मित्तल ने हाई रिस्क पर ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को कोरोना का सम्मान सर्टिफिकेट, मास्क, फेस शिल्ड प्रदान की, भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। रत्ना जयसवाल ने पूर्व की तरह हमेशा सेवा कार्य करने का भरोसा दिया।




