माण्डा पुलिस ने एक ही दिन कई अपराधियों को किया क्लीन बोल्ड

( अनुराग शुक्ला / अभिषेक मिश्रा )माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पुलिस की एक गेंदबाजी(एक दिन में) से आधा दर्जन अपराधी क्लीन बोल्ड हो गए। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया की बड़ी सफलता हाथ लग गयी।
चोरी की दो बाइक समेत अन्य सामान बरामद, अभियुक्तो को जेल
माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दरोगा सन्तोष कुमार सिंह व अश्वनी रॉय हमराही सुरेंद्र पाल,धर्मेंद्र कुमार, शानू मिश्रा के साथ रविवार की सुबह आठ बजे क्षेत्र के जफरा (माण्डा-मेजा मार्ग) नहर से घेराबन्दी कर तीन अभियुक्तों अनीश कुमार पुत्र जीतबहादुर निवासी गौरेया,ज्ञानचन्द्र पुत्र बँधारी लाल निवासी सांड़ी व सुनील कुमार पुत्र रामसागर गुप्ता निवासी साँड़ी को दबोच लिया।
इस दौरान पुलिस की तलाशी में अभियुक्तो के पास 2 अदद समर्सिबल,2 स्टार्टर, 1स्टेबलाइजर, चोरी की 1 बाइक(हीरो सीडी डीलक्स), मन्दिर से चोरी 1 पीतल गगरा बरामद किया गया। इसी प्रकार दरोगा सुभाष यादव ने हमराही संजय शर्मा,फैयाज खां, राहुल यादव,राहुल तालान व उमेश सहित टीम के साथ क्षेत्र के टिकरी चौराहे से रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे मुखबिरी की सूचना पर तीन अभियुक्तों सचिन पाण्डेय पुत्र राकेस पाण्डेय, आदर्श शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला व कौशल पाण्डेय पुत्र मनोज पाण्डेय निवासी सभी बभनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की तलाशी में चोरी की एक बाइक, एक सिलिंडर,गैस-चूल्हा,सिलाई मशीन, पंखा,फूल थाली,कटोरी व कपड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार सभी उपर्युक्त अभियुक्तो को विधिक कार्यवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
बतादें की माण्डा पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।




