Latest

पैसेंजर ट्रेनों में भी बुक होंगे आरक्षित टिकट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खिचड़ी और माघ मेला में भी रेल यात्रियों को राहत नहीं मिलने वाली। इस दौरान भी अगर मेला स्पेशल के रूप में सवारी गाडिय़ां (पैसेंजर ट्रेनें) चलती हैं तो श्रद्धालुओं को आरक्षित टिकट ही लेना पड़ेगा। यानी, पैसेंजर ट्रेनों में भी आरक्षित टिकट ही बुक होंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। मेला स्पेशल के रूप में सवारी गाडिय़ों को चलाने के पूर्वोत्तर रेलवे (पूरे) के प्रस्ताव पर बोर्ड ने पानी फेर दिया है।

माघ मेला आने वाले रेल यात्रियों को राहत नहीं

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ आरक्षित ट्रेनें ही चलेंगी। स्पेशल के रूप में कोई भी ट्रेन चलाएं, आरक्षित टिकटों की बुकिंग ही सुनिश्चित करें। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जानकारों का कहना है कि मेला स्पेशल तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाती हैं। मेला स्पेशल ट्रेन के नाम पर सवारी गाडिय़ों का संचालन तो हो जाएगा लेकिन, आरक्षित टिकट कौन लेगा। यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि, पूर्वोत्तर रेलवे ने अभी हार नहीं मानी है। परिचालन और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के बीच गहन मंथन जारी है।

Related Articles

Back to top button