Latest
कोरांव के लपरी नदी के पास नाले में मिला युवक का शव

कोराव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरांव थाना क्षेत्र के महादेव जवाइन में लपरी नदी के समीप एक नाला है। इसी नाले की ओर से जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। नाले में करीब पास 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा था।
कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर वहां कोरांव थाने की पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव नाले से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान पुलिस ने ग्रामीणों से कराई। कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया।
वह राजधर पुत्र बलदेव था जो कोसफरा कलां का रहने वाला था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राजधर के परिवार के लोगों को जानकारी दी। बिलखते हुए पहुंचे।
राजधर के पुत्र बुद्धदेव ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्यारों की पुलिस तलाश कर रही है।


