Latest

कोरोना मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना मरीजों के लिए जिला प्रशासन ने 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर चार से पांच ऑपरेटर बैठेंगे जो मरीजों की समस्या का समाधान करेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित सलाह देंगे। सीआरओ भानु प्रताप यादव ने बताया कि इस नंबर पर डॉक्टरों को भी तैनात किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम लगातार लोगों को जरूरत पड़ने पर सलाह देगी। जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने इस पर काम शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर 7447179060 है।

Related Articles

Back to top button