Latest

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 3 सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन आईजी जोन के पी सिंह को दिया ज्ञापन

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज 3 सूत्री ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन आईजी जोन श्री के पी सिंह को दिया ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने यह मांग किया कि 3 सितंबर को,व्यापारी दिवस की घोषणा, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, को केंद्र सरकार जीएसटी में शामिल करें, वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू , करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया, इसके अलावा जिला एवं महानगर में व्यापारियों की कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, संरक्षक मोहन जी टंडन टंडन भैया, नगर महामंत्री अनूप वर्मा महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाली सरदार, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री सैफ अहमद, नकाश कोना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बादल केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, मोहम्मद आसिफ, महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा, मंजेश भारतीय, दिलीप कुमार काके शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button