Latest

समर सिंह, आकांक्षा दूबे का धमाल सांग “कमर 1 नं०” रिलीज होगा 13 अगस्त को नव भोजपुरी पर

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। देसी स्टार समर सिंह यूट्यूब पर लगातार बवाल मचा रहे हैं और उनके गाने मिलियन में व्यूज हासिल कर रहे हैं। इसी कड़ी में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी में ब्लास्ट सांग “कमर 1 नम्बर” नव भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से 13 अगस्त को सुबह 8:30 बजे रिलीज होने जा रहा है। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है जिसमें समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। आकांक्षा दूबे बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। समर सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “जल्द आ रहा है नया ब्लास्ट सांग “कमर 1 नम्बर”।
नव भोजपुरी और राजेश गुप्ता प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाना कमर नम्बर 1 को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। नूपुर ऑडियो प्रस्तुत इस सांग के गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी बॉबी, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी संतोष यादव, नवीन और एडीटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी, एमडी अफजल शाह का है।
आपको बता दें कि कमरिया पर समर सिंह के कई गाने ब्लॉकबस्टर रहे हैं। समर सिंह, आकांक्षा दूबे का धमाकेदार वीडियो सांग ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए 78 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button