करैली के गड्ढा कालोनी मे यमुना के बाढ़ का पानी घटा तो दुर्गंध व गन्दगी ने घेरा

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गंगा व यमुना के जलस्तर मे घटाव आने से जहाँ करैली के गड्ढा कालोनी सलोरी बघाड़ा बलुवाघाट, कीडगंज आदि के कुछ घरों के सामने से बाढ का पानी हट तो गया लेकिन निगम प्रशासन की उपेक्षा व अन्देखी से मुहल्ले वासीयों के सामनी गन्दगी व दुर्गन्ध का साम्राज्य लोगों को इसी मे ज़िन्दगी गुज़ारने को मजबूर कर रहा है।करैली के अधिकान्श बाढ़ ग्रस्त इलाको मे पानी के घटने पर लोगों के सामने कीचड़ दुर्गन्ध और मच्छरों के मंडराने के साथ बिमार होने का खतरा भी मंडरा रहा है।लोगों की शिकायत पर कोई सक्षम अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो समाजसेवीयों ने खुद से गलीयों मे सफाई कराई खुद के खर्च पर दवा व गैमेक्सीन पाऊडर का छिड़काव कराया।क्षेत्रिय समाजसेवी मो०तहज़ीब अहमद जिनके राहत कैम्प से लगातार बाढ़ ग्रस्त लोगों के घरों मे खाने व पीने के पानी को लोगो तक लगातार पाँच दिनो से पहोँचाया जा रहा है तो वही आज बाढ के पानी के घटने पर तहज़ीब अहमद ने क्षेत्र मे सफाई कराने के साथ चूना व गैमेक्सीन के पाऊडर का छिड़काव कराया।वहीं आज भी पानी घटने पर पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन महासचिव रवीन्द्र यादव,उपाध्यक्ष मोइन हबीबी,मो०तहज़ीब अली सै०मो०अस्करी,सैफ फरीदी नदीम अली आदि नेताओं ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर राहत का जायज़ा लिया वही शासन प्रशासन से बाढ़ वाले क्षेत्रों मे सफाई पर ध्यान देने और गैमेक्सीन पाऊडर के छिड़काव कराने के साथ सरकारी डाक्टरों से बाढ ग्रस्त लोगों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।


