Latestप्रदेश

भारत विकास परिषद के नेत्र शिविर में कई को मिली नेत्र ज्योति,

इलाहाबाद। भारत विकास परिषद, प्रयाग शाखा की ओर से हरि चैरिटेबल आई केयर एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। मरीजों को ऑपरेशन के पश्चात  फलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें परिषद की ओर से प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉ आर एन मिश्रा, डॉक्टर बीना मिश्रा, डॉ बी एन व्यास और डॉक्टर पन्ना मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ आर एन मिश्रा ने कहा कि गरीबों और वंचित के लिए बहुत कुछ किया जाना चाहिए, हमारा प्रयास बहुत ही थोड़ा है।हम गांवों के गरीब लोगों तक पहुंचकर उनका ईलाज करना चाहते है और उनकी आंखों की रोशनी वापस लाना चाहते हैं।


समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रयाग शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा और स्वास्थ्य तक पहुंच सभी नागरिकों का अधिकार है परंतु अभी भी भारत की एक तिहाई से अधिक जनसंख्या इससे वंचित है। ऐसे में उन सभी संसाधन युक्त नागरिकों का कर्तव्य है कि हम उस वर्ग तक शिक्षा और स्वास्थ्य पहुंचाने में अपनी तरफ से कुछ योगदान दें। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जे के मिश्र ने इस अवसर पर हरि चैरिटेबल आई सेंटर द्वारा किए जा रहे लोकोपकारी कार्यों का जिक्र करते हुए डॉक्टर आर एन मिश्रा और बीना मिश्रा को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया ।

इस अवसर पर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल , श्री राजीव अग्रवाल, डॉ रमा मिश्रा, प्रकाश चंद्र दरबारी, प्रांतीय महासचिव श्रीमती निशा जायसवाल , श्री गुलशन लूथरा,श्री राज नारायण अग्रवाल, श्रीमती सरोज अरोड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button