Latest

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

(अनन्त पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप एवं भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा मुट्ठीगंज कार्यालय में पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष एवं भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी एवं मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी का सारा जीवन राष्ट्र एवं हिंदुत्व और प्रभु श्री राम के आदर्श के प्रति समर्पित रहा उनके शासन में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही है शिक्षा एवं चिकित्सा पर विशेष ध्यान रखा गया और उनके कुशल रणनीति के कारण गुलामी का प्रतीक रहा बाबरी मस्जिद का ढांचा राम भक्तों के द्वारा 6 दिसंबर 1992 को विध्वंस किया गया और जिस प्रकार मर्यादा के लिए प्रभु श्री राम ने सत्ता को ठुकरा दिया था उसी प्रकार प्रभु श्री राम और राम भक्तों की मर्यादा के लिए उन्होंने सत्ता को ठोकर मार दी पर राम भक्तों के ऊपर गोली नहीं चलवाई और उन्होंने कहा था इसके लिए अगर हमें मृत्युदंड भी मिलता है तो हमें अपने आप पर गर्व होगा पर राम भक्तों के ऊपर गोली चलवाने का पाप मैं नहीं करूंगा और अंत में बाबरी विध्वंस मामले को लेकर प्रभु श्री राम की कृपा से पिछले वर्ष सन् 2020 में उत्तर प्रदेश के उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें बरी किया गया। उनके निधन से हिंदू समाज ने एक गौरवशाली योद्धा खो दिया जिनका स्वर्णिम युग का कार्यकाल सदैव याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल बबलू केसरवानी परमानंद वर्मा अजय अग्रहरि सचिन जायसवाल राकेश जायसवाल राजेश शर्मा नितिन कुमार सुनील केसरवानी अभिलाष केसरवानी दीपक केसरवानी विनायक केसरवानी लव कुश कुमार आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button