Latest

भाजपाइयों ने केशव प्रसाद मौर्या के स्वास्थ्य लाभ हेतु 21 बार हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ का किया आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भाजपा महानगर प्रयागराज के द्वारा
श्री राम बारात पार्क नयापुरा करेली में उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य की कोरोना से जल्द स्वस्थ होने के लिए सुंदरकांड एवं 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी जी ने प्रभु श्री राम भक्त हनुमान  की महा आरती करते हुए  उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की ।

कार्यक्रम के आयोजक महामंत्री वरुण केसरवानी (रवि)थे। ईश्वर से कामना करने वालों में मुख्य रूप से महामंत्री रमेश पासी मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी पार्षद श्री अमन वालेच, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता बालकृष्ण मिश्रा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button